Home » आवाजाही » “भारत अपडेट” न्यूज चैनल में नए उत्तर प्रदेश प्रभारी की ग्रैंड एंट्री,शिव कृपाल मिश्रा बने रेजिडेंट एडिटर-यूपी

“भारत अपडेट” न्यूज चैनल में नए उत्तर प्रदेश प्रभारी की ग्रैंड एंट्री,शिव कृपाल मिश्रा बने रेजिडेंट एडिटर-यूपी

173 Views

लखनऊ। अपनी धारदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले भारत अपडेट न्यूज़ चैनल ने लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव कृपाल मिश्रा को रेजिडेंट एडिटर (उत्तर प्रदेश) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

​शिव कृपाल मिश्रा की गिनती उन गिने-चुने पत्रकारों में होती है जिनकी उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर शासन स्तर (ब्यूरोक्रेसी) तक जबरदस्त पकड़ है।

सत्ता के गलियारों और प्रशासनिक महकमों में उनके गहरे संपर्कों का लाभ अब सीधे तौर पर भारत अपडेट न्यूज़ चैनल को मिलेगा। उनकी इस नियुक्ति को प्रदेश में चैनल के विस्तार और प्रभाव को बढ़ाने वाले एक बड़े रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। शिव कृपाल इसके पूर्व कई नेशनल/रीजनल चैनलों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं

​”वरिष्ठ पत्रकार शिव कृपाल मिश्रा जी का भारत अपडेट परिवार में स्वागत है। उनकी राजनीतिक समझ और शासन स्तर पर मजबूत पकड़ हमारे चैनल के लिए एक नई शक्ति बनेगी। मुझे विश्वास है कि उनके रेजिडेंट एडिटर बनने से उत्तर प्रदेश की खबरें न केवल सटीक होंगी, बल्कि शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचेंगी।”— चेयरमैन कैप्टन सूरज, भारत अपडेट न्यूज़ चैनल

​प्रबंध निदेशक (MD) विवेक पाठक ने दी बधाई 

​”शिव कृपाल मिश्रा जी की नियुक्ति उत्तर प्रदेश में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शासन और सत्ता के गलियारों में उनकी गहरी पैठ और लंबा अनुभव हमें खबरों की दुनिया में अग्रणी बनाएगा। मैं उन्हें इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”— विवेक पाठक, एमडी, भारत अपडेट न्यूज़ चैनल

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology