Home » आवाजाही » ‘Zee मीडिया’ में नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने ग्रुप से दिया इस्तीफा

‘Zee मीडिया’ में नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने ग्रुप से दिया इस्तीफा

117 Views

टीवी न्यूज इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक ‘जी मीडिया’ में 2C Lead (Content Carousel Lead) और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस इस्तीफे को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

गौरव राज गुप्ता करीब दो वर्षों से ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़े हुए थे और इस दौरान न्यूजरूम की एडिटोरियल स्ट्रैटेजी और कंटेंट से जुड़े अहम फैसलों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। खासतौर पर पिछले दो साल में ‘जी न्यूज’ की टीआरपी में आए उछाल के पीछे उनकी रणनीतिक भूमिका को अहम माना जाता है।

मीडिया इंडस्ट्री में गौरव राज गुप्ता को एक तरह से ‘चैनल लॉन्चर’ के तौर पर भी जाना जाता है। वरिष्ठ पत्रकार शैलेश कुमार के साथ मिलकर वे कई न्यूज चैनलों के लॉन्च और री-लॉन्च की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा चुके हैं। कंटेंट की मजबूत समझ, तेज आइडिएशन और प्लानिंग से लेकर एग्जिक्यूशन तक की क्षमता उन्हें न्यूजरूम में अलग पहचान देती है।

गौरव राज गुप्ता यूं तो स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और पब्लिक एंगेजमेंट से जुड़े शो प्रेजेंटर रहे हैं, लेकिन सनातन परंपराओं से जुड़े उनके शो खासे लोकप्रिय रहे हैं और दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बना चुके हैं।

करीब दो दशक के अनुभव वाले गौरव राज गुप्ता लंबे समय से टीवी न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। अपने करियर के दौरान वे टीवी टुडे नेटवर्क, नेटवर्क18 ग्रुप, न्यूज नेशन नेटवर्क, टीवी9 नेटवर्क और तिरंगा टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से टॉपर गौरव राज गुप्ता ह्यूमन राइट्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं, साथ ही उन्होंने हरियाणा में हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने एमबीए (HR & International Relations) की पढ़ाई भी की है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ‘जी मीडिया’ से इस्तीफे के बाद उनका अगला कदम क्या होगा। मीडिया जगत में इस खबर को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology