Home » टीवी » कोर्ट का आया बुलावा: रिपब्लिक भारत चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी को हाईकोर्ट का समन

कोर्ट का आया बुलावा: रिपब्लिक भारत चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी को हाईकोर्ट का समन

68 Views

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में Republic TV और उसके एडिटर इन चीफ Arnab Goswami पर मानहानि को लेकर याचिक दायर की थी.. जिसमें अब बड़ा फैसला लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया है… ऐसे में अब माना जा रहा है कि तुर्की में कथित ऑफिस को लेकर उठे विवाद में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है..

बताया जा रहा है कि फिलहाल कोर्ट ने किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है… वहीं अब जस्टिस Mini Pushkarna की बेंच में इस मामले की सुनवाई होगी…

मामला क्या है ?

यह पूरा मामला TV Broadcasting से जुड़ा है, दरअसल, रिपब्लिक टीवी पर यह दावा किया गया था कि कांग्रेस का तुर्की में एक ऑफिस है। कार्यक्रम के दौरान एक इमारत को कांग्रेस कार्यालय बताया गया था। और इस दौरान बार बार एक इमारत की तस्वीर दिखाई गई.. जब दिखाई गई तस्वीर की तहकीकात की गई तो सामने आया एक चौंकाने वाला सच.. ये इमारत कांग्रेस का ऑफिस नहीं बल्कि एक कन्वेंशन सेंटर था..

वहीं, कांग्रेस ने बिना देरी के एक्शन लेते हुए कहा कि ने ये रिपोर्ट “भ्रामक और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला” है.. फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया… पार्टी का आरोप है कि इस तरह की खबरों के जरिए जानबूझकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की गई..

दूसरी तरफ रिपब्लिक टीवी की तरफ से पहले ही इस मामले को “एडिटोरियल गलती” बताया जा चुका है..

अब देखना ये होगा कि क्या यह मामला सिर्फ एक पत्रकारिता की गलती है या फिर जानबूझकर गलत सूचना फैलाने का मामला है.. अगली सुनवाई में ये तय होगा..

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology