लखनऊ: मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख रीजनल न्यूज़ चैनलों में से एक, ‘भारत समाचार’ (उत्तर प्रदेश टीवी) ने विभिन्न तकनीकी और संपादकीय पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी नियुक्तियाँ चैनल के लखनऊ मुख्यालय/कार्यालय के लिए की जा रही हैं। संस्थान ने विज्ञापन जारी कर साफ किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करें जो लखनऊ में रहकर काम करने के इच्छुक हैं।
इन पदों पर की जाएगी भर्ती:
चैनल द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक, निम्नलिखित विभागों और भूमिकाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश है:
- असिस्टेंट प्रोड्यूसर – आउटपुट (Asst. Producer-Output)
- प्रोड्यूसर – आउटपुट (Producer-Output)
- सीजी ऑपरेटर – पीसीआर (CG Operator – PCR)
- वीडियो एडिटर – एफसीपी (Video Editor-FCP)
- ग्राफिक्स डिजाइनर [ऑफलाइन-ऑनलाइन (वास्प)] (Graphics Designer [Offline-Online(Wasp)])
कैसे करें आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना अपडेटेड बायोडाटा (Resume/CV) चैनल के आधिकारिक ईमेल पते पर भेज सकते हैं।
- आधिकारिक ईमेल आईडी: hr@uttarpradeshtv.in
अगर आप भी मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और लखनऊ में एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के साथ काम करना चाहते हैं, तो बिना देर किए अपने प्रोफाइल के अनुसार तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।



Users Today : 65
Users Yesterday : 256