नई दिल्ली/नोएडा:
देश की जानी-मानी इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस और पीआर (PR) एजेंसी ‘मीडिया मंत्रा’ (Media Mantra) से इस वक्त की एक बहुत बड़ी कॉर्पोरेट खबर सामने आ रही है। एजेंसी के भारत प्रमुख (CEO – India) राहुल मेहता (Rahul Mehta) अब कंपनी के साथ नहीं हैं। पिछले करीब चार साल से कंपनी के विकास और रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाने वाले राहुल मेहता के अचानक अलग होने की खबर से पीआर और कम्युनिकेशंस इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।
इस बड़े संगठनात्मक बदलाव की आधिकारिक पुष्टि खुद मीडिया मंत्रा के संस्थापक और ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर उदित पाठक (Udit Pathak) ने किया हैं
संस्थापक उदित पाठक ने क्या कहा?
उदित पाठक ने अपनी पोस्ट में बेहद सधे हुए शब्दों में इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कंपनी ने अब तक इस बदलाव को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी, लेकिन अब सही समय पर इंडस्ट्री और पार्टनर्स को इसकी जानकारी देना जरूरी समझा गया।
उदित पाठक ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ‘इंडिया सीईओ’ का पद खाली रखा जाएगा और अंतरिम तौर पर (Interim Capacity) वह खुद इस पद की सभी जिम्मेदारियों और ऑपरेशंस को संभालेंगे।
जल्दबाजी में नहीं होगी नियुक्ति: लॉन्ग-टर्म विजन पर फोकस
पाठक ने साफ किया कि मीडिया मंत्रा नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। कंपनी इस वक्त एक ऐसे मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व (Leadership) की तलाश कर रही है, जो एजेंसी की दीर्घकालिक सोच और आने वाले वर्षों के कड़े विस्तार प्लान (Expansion Plans) के साथ पूरी तरह तालमेल बिठा सके।
भविष्य की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा:
”कम्युनिकेशन इंडस्ट्री इस वक्त बेहद तेजी से बदल रही है और नई तकनीकों व डिजिटल मॉडल्स के आने से चुनौतियां और अवसर दोनों बढ़े हैं। इस लिहाज से अगले दो से तीन साल मीडिया मंत्रा के लिए बेहद अहम (Critical Phase) रहने वाले हैं। कंपनी अपने सफर और भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी सकारात्मक है।”
राहुल मेहता का ‘रहस्यमयी’ पोस्ट: कुछ बड़ा होने का इशारा?
इस आधिकारिक घोषणा के कुछ ही देर बाद, राहुल मेहता ने भी अपने लिंक्डइन हैंडल पर एक बेहद संक्षिप्त लेकिन रहस्यमयी पोस्ट साझा करके बाजार का पारा गरमा दिया। राहुल मेहता ने लिखा:
“Please wait and watch for an announcement and update of something exciting coming soon.”
(कृपया थोड़ा इंतजार करें और बहुत जल्द आने वाली एक रोमांचक घोषणा और अपडेट पर नजर रखें)
करीब 25 वर्षों से अधिक का गहरा कॉर्पोरेट अनुभव रखने वाले राहुल मेहता इससे पहले Weber Shandwick, FleishmanHillard, और Kaizzen जैसी दिग्गज पीआर एजेंसियों में शीर्ष भूमिकाएं निभा चुके हैं। उनके इस पोस्ट के बाद मीडिया गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही किसी प्रतिद्वंदी बड़ी एजेंसी में शीर्ष पद संभाल सकते हैं या फिर खुद का कोई नया वेंचर (Startup) शुरू कर सकते हैं।
इंडस्ट्री की नजरें अगले कदम पर
मीडिया मंत्रा भारतीय पीआर स्पेस में एक तेजी से उभरती हुई एजेंसी रही है, जिसने हाल के वर्षों में कई बड़े ब्रांड्स का काम संभाला है। अब जब कंपनी एक बड़े बदलाव (Transition Phase) से गुजर रही है और राहुल मेहता अपने नए पत्ते खोलने की तैयारी में हैं, तो आने वाले दिनों में पीआर और एडवर्टाइजिंग सेक्टर में कुछ और बड़े मूवमेंट देखने को मिल सकते हैं।



Users Today : 67
Users Yesterday : 256