Home » टीवी » बड़ी खबर: दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द की भारत एक्सप्रेस चैनल के चेयरमैन उपेंद्र राय के खिलाफ सीबीआई की FIR

बड़ी खबर: दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द की भारत एक्सप्रेस चैनल के चेयरमैन उपेंद्र राय के खिलाफ सीबीआई की FIR

530 Views

मीडिया4समाचार ब्यूरो

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के खिलाफ वर्ष 2018 में दर्ज सीबीआई की एफआईआर को पूरी तरह रद्द कर दिया है।

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने अपने निर्णय में स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई सार्वजनिक सेवक शामिल नहीं था और यह भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि एक निजी अनुबंध (contractual) से जुड़ा विवाद था।

अदालत ने यह भी माना कि शिकायतकर्ता कंपनी ने समझौते और ‘नो ऑब्जेक्शन’ एफिडेविट दाखिल कर दिया था, जिसमें यह कहा गया था कि कंपनी अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती।

अदालत ने पाया कि इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत कोई प्राथमिक दृष्टया अपराध नहीं बनता, इसलिए एफआईआर और उससे जुड़ी सभी कार्यवाहियां रद्द कर दी गईं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology