Home » आवाजाही » ‘द लल्लनटॉप’ से फिर से बड़ा विकेट गिरा,संदीप कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा

‘द लल्लनटॉप’ से फिर से बड़ा विकेट गिरा,संदीप कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा

113 Views

पत्रकार संदीप कुमार सिन्हा ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के लोकप्रिय न्यूज वर्टिकल ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब पांच साल से एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। बतौर वेबसाइट प्रभारी वह यहां न्यूज और स्पोर्ट्स की कमान संभाले हुए थे।

मीडिया4समाचार से बातचीत में संदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पिछले हफ्ते यहां उनका आखिरी कार्यदिवस था और अब वह मीडिया की दुनिया को छोड़कर नई दिशा में कदम बढ़ाने जा रहे हैं। फिलहाल इस बारे में वह इससे ज्यादा नहीं बता सकते हैं।

मूल रूप से बेगूसराय (बिहार) के रहने वाले संदीप कुमार सिन्हा को मीडिया में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने दैनिक भास्कर, डिजिटल से की थी। इसके अलावा वह करीब पांच साल आजतक डिजिटल और करीब पांच साल एनडीटीवी डिजिटल में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो संदीप कुमार सिन्हा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के साथ-साथ हरियाणा में हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री ली है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology