Home » वेब » ‘ढिंढोरा’ सीजन 2 की हुई आधिकारिक घोषणा,भुवन बाम की लोकप्रिय सीरीज़ 2026 में नेटफ्लिक्स पर करेगी वापसी

‘ढिंढोरा’ सीजन 2 की हुई आधिकारिक घोषणा,भुवन बाम की लोकप्रिय सीरीज़ 2026 में नेटफ्लिक्स पर करेगी वापसी

74 Views

Atharva Dwivedi-Media4samachar Media4samachar-Noida

भुवन बाम की सुपरहिट वेब सीरीज़ ढिंढोरा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और भावुक करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ढिंढोरा सीजन 2 की घोषणा कर दी है, जिसे नेटफ्लिक्स के  नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स 2026 लाइन-अप में शामिल किया गया है। पहले सीजन की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद अब यह शो एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रहा है, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।

ढिंढोरा ने अपने पहले सीजन में आम भारतीय परिवार की जिंदगी, छोटे-छोटे संघर्ष और मजेदार हालात को बेहद सरल और दिल से जुड़े अंदाज़ में पेश किया था। खास बात यह रही कि भुवन बाम ने एक ही शो में कई किरदार निभाकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। यही वजह है कि यह सीरीज़ यूट्यूब पर रिलीज़ होने के बावजूद बड़े पैमाने पर पसंद की गई और सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा में रही।

अब दूसरे सीजन में भी वही फेमिली ड्रामा और कॉमिक फ्लेवर लौटने वाला है, लेकिन इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन में पुराने पसंदीदा किरदारों के साथ कुछ नए ट्विस्ट और सिचुएशंस देखने को मिलेंगे, जो कहानी को आगे बढ़ाएंगे और दर्शकों को पहले से ज्यादा जोड़े रखेंगे।

सीजन 2 की राइटिंग टीम को भी मजबूत रखा गया है, ताकि शो की आत्मा बरकरार रहे। मेकर्स का कहना है कि दूसरा सीजन पहले की तरह दिल से जुड़ा होगा, लेकिन प्रोडक्शन वैल्यू और स्केल इस बार ज्यादा बड़ा होगा। नेटफ्लिक्स पर आने से ढिंढोरा अब सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ऑडियंस तक भी पहुंचेगा।

भुवन बाम के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म से शुरुआत कर अब एक ग्लोबल स्ट्रीमिंग सर्विस तक का सफर तय किया है। उनके फैंस पहले से ही नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर शो की वापसी को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।

फिलहाल ढिंढोरा सीजन 2 की सटीक रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि 2026 में यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। अब दर्शकों को इंतजार है उस दिन का, जब भुवन बाम और उनकी अनोखी दुनिया एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाएगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology