Home » टीवी » मध्य प्रदेश में एक और पुलिस IPS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें,हो सकता है बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश में एक और पुलिस IPS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें,हो सकता है बड़ा एक्शन

113 Views

MP News: मध्य प्रदेश में एक और IPS नागेंद्र सिंह पर विभागीय जांच की तैयारी है।

पुलिस मुख्यालय ने 6 पन्ने की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर गृह विभाग भेजी है। बता दें, बालाघाट एसपी रहे नागेंद्र सिंह पर पुलिस अधिकारी पत्नी ने आरोप लगाए थे, जिस पर पीएचक्यू की टीम ने जांच की। इसमें आरोप सिद्ध होने के बाद पीएचक्यू द्वारा विभागीय जांच की अनुशंसा की है। अब गृह विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वही एक और पुलिस IPS अधिकारी की जांच की सिफारिश पुलिस मुख्यालय ने सरकार से किया हैं,जो की सीएसपी ख्याति मिश्रा के प्रेम प्रसंग व घर तोड़ने से जुड़ा मामला हैं जिसकी विभागीय जांच चल रही हैं जांच पूरी होते ही बड़ी कार्यवाही की जा सकती हैं,दोनों IPS पर जांच की मांग पुलिस मुख्यालय द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को भेज दी गई हैं

बालाघाट एसपी रहे नागेंद्र सिंह की डीजीपी से गुप्त शिकायत उनकी पत्नी ने की थी। यह जांच कई महीनों तक चली। लेकिन बाद में पीएचक्यू की जांच में आरोप सही पाए गए जिसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा 6 पन्नों की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर विभागीय जांच के लिए गृह विभाग को फाइल भेजी गई।

 

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology