Home » आवाजाही » ‘इंडिया डेली’ 24×7 न्यूज चैनल से डिप्टी संपादक (डिजिटल) हेमराज सिंह चौहान का इस्तीफा

‘इंडिया डेली’ 24×7 न्यूज चैनल से डिप्टी संपादक (डिजिटल) हेमराज सिंह चौहान का इस्तीफा

88 Views

नोएडा (सेक्टर 63): मीडिया जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने नोएडा सेक्टर 63 स्थित नेशनल न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली’ से इस्तीफा दे दिया है। हेमराज यहां डिजिटल टीम में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर तैनात थे और पूरी वेबसाइट के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

​मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2024 में संस्थान के साथ जुड़ने वाले हेमराज सिंह चौहान ने अचानक इस्तीफा दे दिया हैं

13 साल का अनुभव और बेबाक अंदाज

​मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हेमराज सिंह चौहान को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का करीब 13 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्होंने टीवी और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्हें एक ऐसे पत्रकार के रूप में जाना जाता है जो चुनौतियों से नहीं घबराते और हर मोर्चे पर टीम को लीड करना जानते हैं।

​सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर हेमराज अक्सर पर्यावरण और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। राजनीति, खेल और समसामयिक विषयों पर उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है।

इन बड़े संस्थानों में निभा चुके हैं अहम भूमिका

​इंडिया डेली से पहले हेमराज सिंह चौहान देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया घरानों का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें मुख्य हैं:

  • TV9 भारतवर्ष
  • एडिटर जी (Editorji)
  • लाइव हिंदुस्तान
  • वन इंडिया हिंदी
  • पत्रिका
  • इंडिया टीवी

अगला कदम क्या?

​हेमराज सिंह चौहान का अगला पड़ाव क्या होगा, इस बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों का कहना है कि वे जल्द ही किसी बड़े संस्थान के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने पत्तों का खुलासा नहीं किया है।

Media4samachar की तरफ से हेमराज सिंह चौहान को नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं बधाई

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology