Home » आवाजाही » मध्य प्रदेश से प्रसारित विस्तार न्यूज़ चैनल से संपादक यूपी आदर्श सिंह की राहें हुई जुदा,जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश से प्रसारित विस्तार न्यूज़ चैनल से संपादक यूपी आदर्श सिंह की राहें हुई जुदा,जल्द संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

1,865 Views

खबर मध्य प्रदेश से प्रसारित नेशनल न्यूज चैनल विस्तार न्यूज़ चैनल से हैं यहां पिछले साल से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार और विस्तार न्यूज के संपादक यूपी आदर्श सिंह ने पद से कुछ समय पहले विस्तार न्यूज को अलविदा कहा है।

कुछ स्थानीय पत्रकारों का मानना है कि यूपी में आदर्श ने विस्तार न्यूज की टीम को जिले स्तर पर मजबूत किया था और बहुत कम समय में यूपी में विस्तार न्यूज की चर्चा भी शुरू हो गई थी।

खबर ये हैं की वरिष्ठ पत्रकार आदर्श सिंह बहुत जल्द ही किसी बड़े संस्थान में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं

 

आदर्श इससे पहले एबीपी न्यूज, टाइम्स नाउ नवभारत,भारत 24 और न्यूज नेशन जैसे चैनलों में बड़ी और अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

माना जाता है कि आदर्श की फील्ड रिपोर्टिंग और स्पेशल स्टोरीज में अच्छी पकड़ है साथ ही कई बड़े राजनेताओं का इंटरव्यू और कई राज्यों की विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं आदर्श।

उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर शासन में आदर्श सिंह की अच्छी पकड़ मानी जाती हैं,कई मीडिया अवॉर्ड से भी अब तक उनको सम्मानित किया जा चुका है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology