Home » टीवी » भारत एक्सप्रेस चैनल की तीसरी वर्षगांठ पर जुटे,राजनीति,अध्यात्म और सिनेमा के बड़े चेहरे

भारत एक्सप्रेस चैनल की तीसरी वर्षगांठ पर जुटे,राजनीति,अध्यात्म और सिनेमा के बड़े चेहरे

50 Views

नई दिल्ली.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का होटल द ललित में आयोजन किया गया, जिसमें देश की राजनीति, सरकार, आध्यात्म, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिनेमा और समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भाग लिया. यह आयोजन भारत एक्सप्रेस के CMD एवं Editor-in-Chief श्री उपेंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना था.

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन समारोह में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, लोकेश मुनि महाराज, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की.

इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस के CMD एवं Editor-in-Chief श्री उपेंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के विमर्श को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि मीडिया का दायित्व है कि वह देश, समाज और संस्कृति से जुड़े मूल प्रश्नों को सामने लाए और सकारात्मक संवाद का मंच तैयार करे.

कॉन्क्लेव में राष्ट्र प्रथम, सनातन, जलशक्ति, कैसा होगा यंगिस्तान का हिन्दुस्तान, विपक्ष, न्यायपालिका, एक देश एक विधान, एक संविधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्री सी.आर. पाटिल, श्री अर्जुन राम मेघवाल, श्री मनसुख मंडाविया, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, श्रीमती अनुप्रिया पटेल के साथ ही डॉ. इंद्रेश कुमार, श्री संजय सिंह, श्री सुधांशु त्रिवेदी, श्री के.सी. त्यागी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया.

इसके अलावा अध्यात्म जगत से आचार्य प्रमोद कृष्णम, लोकेश मुनि महाराज और आचार्य मनीष ने भी अपने विचार रखे.

स्वास्थ्य और समाज से जुड़े विषयों पर डॉ. सी.एस. यादव, डॉ. राजत अरोड़ा, डॉ. समीर भाटी और अन्य विशेषज्ञों ने चर्चा की.

कॉन्क्लेव में फिल्म जगत की भी विशेष उपस्थिति रही, जिसमें फिल्म निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक अनिल शर्मा, अभिनेता-सांसद मनोज तिवारी और अभिनेता-सांसद रवि किशन ने भाग लेकर सिनेमा और समाज के संबंध पर चर्चा की.

कार्यक्रम के दौरान युवा, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण, न्याय व्यवस्था, राजनीति और भारत @2047 जैसे विषयों पर व्यापक संवाद हुआ.

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology