Home » टीवी » ITV Network में ‘गुंडागर्दी’ का बोलबाला,मैनेजिंग एडिटर और इनपुट हेड पर जान से मारने की धमकी का आरोप

ITV Network में ‘गुंडागर्दी’ का बोलबाला,मैनेजिंग एडिटर और इनपुट हेड पर जान से मारने की धमकी का आरोप

118 Views

पत्रकारिता जगत के एक बड़े संस्थान ‘ITV Network’ (India News) से एक बेहद शर्मनाक और डराने वाली खबर सामने आ रही है। संस्थान के एक कर्मचारी, अरुन प्रकाश ने नेटवर्क के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। अरुन का दावा है कि संस्थान में एक ‘गैंग’ सक्रिय है जो कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

मुख्य आरोप: गाली-गलौज और अवैध निष्कासन

​पीड़ित अरुन प्रकाश के अनुसार, ITV Network के मैनेजिंग एडिटर राकेश सिंह भरे न्यूजरूम में कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा और गालियों का प्रयोग करते हैं। अरुन का आरोप है कि जब उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया, तो राकेश सिंह ने उन्हें जलील करके ऑफिस से बाहर निकाल दिया।

HR विभाग की संवेदनहीनता

​अरुन ने बताया कि जब उन्होंने इस दुर्व्यवहार की शिकायत HR विभाग के शाजिद अली से की, तो उन्हें समाधान मिलने के बजाय यह कहा गया कि “ITV में ऐसा ही होता है, गाली खा सकते हो तो काम करो वरना निकल जाओ।” आरोप है कि शाजिद अली ने अरुन का फाइनल सेटलमेंट और बकाया पैसा भी रोक लिया है।

जान से मारने की धमकी: “3 दिन में कर दूंगा हत्या”

​मामला तब और गंभीर हो गया जब इंडिया न्यूज़ हरियाणा के इनपुट हेड दीपक शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। अरुन प्रकाश का दावा है कि दीपक शर्मा ने उन्हें फोन पर धमकी दी है कि 3 दिनों के भीतर उनकी हत्या कर दी जाएगी। अरुन ने इस संदर्भ में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है।

अरुन प्रकाश का बयान: “मैं और मेरा परिवार बहुत डरा हुआ है। अगर मेरी हत्या होती है, तो इसके सीधे जिम्मेदार मैनेजिंग एडिटर राकेश सिंह, इनपुट हेड दीपक शर्मा और HR शाजिद अली होंगे।”

 

न्याय की गुहार

​अरुन प्रकाश ने न्याय और सुरक्षा की मांग की है। यह मामला मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गया है कि क्या खबर दिखाने वाले संस्थानों के भीतर ही कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं?

Media4samachar को पीड़ित पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल का पत्र,नीचे पढ़िए

नमस्कार सर

संपादक

मीडिया4समाचार

मैं अरुन प्रकाश इंडिया न्यूज़ हरियाणा इनपुट का पूर्व कर्मचारी।

मुझे 26फरवरी 2026 को ITV NETWORK के मैनेजिंग एडिटर ने गालीगलोज करके ऑफिस से बाहर निकाल दिया था।

उसके बाद लगातार ये तीनों लोग मुझे टॉर्चर करने लगे , पैसा मांगने पर मुझे rule ragulation समझाने लगे ।

और 22अप्रैल को गालीबाज राकेश सिंह ITV NETWORK के मैनेजिंग एडिटर के गुर्गे, दीपक शर्मा ने मुझे कॉल करके धमकी दी यह मुझे जान से मार देगा कही से भी ढूंढ कर।

और 22अप्रैलको इस गालीकांड , धमकीकांड के बाद 23फरवरी सुबह 11बजे ITV NETWORK से मुझे FNF की राशि मेरे सीधे अकाउंट में भेज दी गई है। लेकिन उसमें भी कटौती की गई है।

पूरे दो महीने से इनसे अपने वेतन और कंपनसेशन के लिए । धमकी मिली गाली मिली जॉब से निकाला गया।

ITV NETWORK का यह गैंग बहुत ही बुरा है मुझे बचा लीजिए इन लोगों से मेरी छोटी सी फैमिली है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology