Home » टीवी » NDTV में ‘टैलेंट’ नहीं एंकरों की ‘बॉडी’ पर जोर ? महिला पत्रकारों को वजन घटाने का फरमान जारी,एंकरों के कुर्ते पर ‘बैन’

NDTV में ‘टैलेंट’ नहीं एंकरों की ‘बॉडी’ पर जोर ? महिला पत्रकारों को वजन घटाने का फरमान जारी,एंकरों के कुर्ते पर ‘बैन’

78 Views

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि NDTV के नए प्रबंधन के आने के बाद चैनल के भीतर कामकाज के तौर-तरीकों में कई बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में एंकरों के पहनावे से लेकर महिला पत्रकारों की शारीरिक बनावट और उम्र तक पर टिप्पणी किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल के कुछ एंकरों को प्रबंधन की ओर से निर्देश दिया गया कि वे पारंपरिक कुर्ता पहनने के बजाय अधिक “शार्प” और कॉर्पोरेट लुक अपनाएं। बताया गया कि इस निर्देश को चैनल की नई इमेज और प्रस्तुति से जोड़कर देखा जा रहा है।

महिला पत्रकारों पर निजी टिप्पणियों का आरोप

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक महिला पत्रकार को वजन कम करने की सलाह दी गई, जबकि दूसरी महिला पत्रकार को यह कहकर चेताया गया कि “उम्र अब उनके पक्ष में नहीं है।”

इन टिप्पणियों को लेकर न्यूज़रूम के भीतर असहजता और नाराज़गी की चर्चा बताई जा रही है। कुछ पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारिता के पेशे में इस तरह की निजी टिप्पणियां पेशेवर माहौल के खिलाफ हैं।

बदलावों के बीच बढ़ी चर्चा

NDTV में यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब 2022 में Adani Group द्वारा चैनल के अधिग्रहण के बाद संस्थान में बड़े स्तर पर बदलाव देखे जा रहे हैं। इसके बाद से प्रबंधन, संपादकीय दिशा और कार्यसंस्कृति को लेकर मीडिया जगत में लगातार चर्चा होती रही है।

मीडिया हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक समय अपनी संपादकीय स्वतंत्रता और पेशेवर गरिमा के लिए पहचाने जाने वाले संस्थान में अब प्रस्तुति और ‘लुक’ को पत्रकारिता से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

हालांकि, इन आरोपों पर NDTV प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology