Home » सुख-दुख » बीजेपी के लिए काम करने वाला पत्रकार पंकज सिंह धोखाधड़ी में लखनऊ से गिरफ्तार,कोर्ट में पेश किया गया

बीजेपी के लिए काम करने वाला पत्रकार पंकज सिंह धोखाधड़ी में लखनऊ से गिरफ्तार,कोर्ट में पेश किया गया

190 Views

बीजेपी के लिए बैटिंग करने वाले पत्रकार पंकज सिंह को लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है… जालसाज़ी, धोखाधड़ी, गबन, आपराधिक साज़िश जैसे गम्भीर मामलों में इस आदमी पर FIR हुई है…

विधवा महिला और उसके बच्चों के भरणपोषण के नाम पर लोगों से पैसा वसूल कर ख़ुद खा जाने का आरोप लगा है… दर्जनों बच्चियों की पढ़ाई के नाम पर समाज के लोगों ने जो पैसा दिया और गरीब लड़कियों की शादी के नाम पर जो पैसा वसूला सब खा गया ये…

राजधानी लखनऊ में “वयम वरुण्यम फाउंडेशन” ट्रस्ट से जुड़े ट्रस्टीज ने अपने ही एक सदस्य पंकज सिंह पर धोखाधड़ी, गबन, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और दस्तावेज़ों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार, ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टी डॉ. आशीष प्रताप सिंह, रामविजय सिंह, बिजेंद्र कुमार सिंह, प्रवीन कुमार सिंह और रोहित सिंह ने आरोप लगाया है कि पंकज सिंह ने ट्रस्ट से संबंधित आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता नहीं बरती और अन्य सदस्यों की सहमति के बिना अलग बैंक खाता खोल लिया।

ट्रस्टियों का कहना है कि पंकज सिंह ने ट्रस्ट खाते के संचालन का कार्य अपने नियंत्रण में लेकर कई वित्तीय गड़बड़ियां कीं। आरोप है कि उन्होंने ट्रस्ट के नाम पर प्राप्त लगभग ₹5,90,000 की राशि का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया और बिना अनुमति बैंक ऑफ महाराष्ट्र की विनीत खंड शाखा, गोमती नगर में ट्रस्ट के उद्देश्य से भिन्न एक खाता खोला।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पंकज सिंह ने ट्रस्ट की निधि से ₹5,00,000 नकद अपने निजी उपयोग के लिए निकाल लिए, जबकि एक दिवंगत ट्रस्टी के परिवार को ₹5,40,000 देने का वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ।

ट्रस्टियों ने इन सभी अनियमितताओं की जानकारी 13 अगस्त 2025 को पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology