Home » आवाजाही » ज्योति ठाकुर पहुंची नेटवर्क 18,एसोसिएट एडिटर की मिली बड़ी जिम्मेदारी

ज्योति ठाकुर पहुंची नेटवर्क 18,एसोसिएट एडिटर की मिली बड़ी जिम्मेदारी

189 Views

‘जी मीडिया’ (Zee Media) की डिजिटल में गेमिंग प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहीं सीनियर मीडिया प्रोफेशनल ज्योति ठाकुर अब ‘नेटवर्क 18’ (Network 18) का हिस्सा बन चुकीं हैं। ज्योति ने इस नेटवर्क के तेजी से उभरते डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कड़क’ (Kadak) में बतौर एसोसिएट एडिटर जॉइन किया है।

इनोवेशन और एक्सपेरिमेंट के लिए मशहूर ज्योति ने इससे पहले Zee Hindustan, Zee Switch, ABP Uncut को सोशल मीडिया पर अलग पहचान दिलवाई है। इंडस्ट्री में मल्टीपल लाइव-स्ट्रीम, रियल-टाइम लाखों की व्युअरशिप की नींव रखने श्रेय इनके ही नाम है।

ज्योति को मीडिया में काम करने का 16 सालों का अनुभव है। Tech और AI सेगमेंट में खास पकड़ रखने वालीं ज्योति ठाकुर रांची की रहने वाली हैं। इनकी पढाई-लिखाई मिशन स्कूल-कॉलेज से हुई है। ‘जी मीडिया’ के साथ यह उनकी दूसरी पारी थी।

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार और ‘नेटवर्क18’ समूह में कंसल्टिंग एडिटर शमशेर सिंह के नेतृत्व में ‘कड़क’ ने अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत जहां इस टीम में कई बड़े नाम शामिल हो रहे हैं। वहीं यहां भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस वर्टिकल में कई और बड़े नाम शामिल होंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology