Home » आवाजाही » Mayank Mishra: NDTV इंडिया छोड़ इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े मयंक मिश्रा, निभाएंगे वरिष्ठ संपादक की बड़ी जिम्मेदारी

Mayank Mishra: NDTV इंडिया छोड़ इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े मयंक मिश्रा, निभाएंगे वरिष्ठ संपादक की बड़ी जिम्मेदारी

197 Views

Mayank Mishra पत्रकारिता, डेटा विश्लेषण और शोध के क्षेत्र में ढाई दशकों के अनुभव ने मयंक मिश्रा को अलग पहचान दिलाई है। मयंक मिश्रा वर्तमान में एनडीटीवी नेटवर्क में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर बतौर सीनियर एडिटर (DIU) इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ गए हैं। मयंक की इंडिया टुडे ग्रुप में ये दूसरी पारी है।

इसके पहले मयंक मार्च 2021 से जून 2023 तक, वे इंडिया टुडे ग्रुप में हेड, डेटा इंटेलिजेंस यूनिट रहे, जहाँ उन्होंने डेटा पत्रकारों और डिज़ाइनरों की एक टीम को नेतृत्व प्रदान किया। उनके नेतृत्व में तैयार की गई सामग्री को ग्रुप के टीवी चैनलों, वेबसाइट्स और मैगज़ीन में प्रमुखता से स्थान मिला।

2016 से 2019 तक वे The Quint में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर रहे। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लेखन किया, और लोकप्रिय वीडियो सीरीज ‘मयंक की बात’ का निर्माण किया। उनके कार्यकाल में The Quint Hindi एक प्रमुख डिजिटल मंच बनकर उभरा, जहाँ पेज व्यू 20 गुना और वीडियो व्यू 10 गुना तक बढ़े।

मयंक मिश्रा ने साल 2013-2016 तक बिजनेस स्टैंडर्ड में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीण संकट, डिजिटल इकॉनॉमी, चुनावी राजनीति और धन-बल जैसे गंभीर विषयों पर लेख लिखकर खूब सुर्खियां बटोरी। इससे पहले, सहारा न्यूज़ नेटवर्क में उन्होंने राष्ट्रीय व क्षेत्रीय चैनलों के साथ-साथ Sahara Time मैगज़ीन और राष्ट्रीय सहारा अखबार की एडिटोरियल ज़िम्मेदारी संभाली।

मयंक मिश्रा ने CNBC आवाज़ और Star News जैसी प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनलों की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बनकर शोध और कंटेंट रणनीति में योगदान दिया।

बिजनेस स्टैंडर्ड में बतौर संवाददाता अपने करियर की शुरुआत करने वाले मयंक मिश्रा ने यहां राजनीति और कॉर्पोरेट मामलों को कवर किया। इसके बाद वो Centre for the Study of Developing Societies (CSDS) से जुड़ गए और उन्होंने प्री-पोल सर्वे और रिसर्च में काम किया। मयंक ने एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के साथ भी उन्होंने भारतीय कंटेंट को अपडेट करने और वेब गाइड तैयार करने का कार्य किया।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology