नोएडा: मुख्यधारा के टेलीविजन ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का लंबा अनुभव रखने वाले देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चतुर्वेदी जल्द ही एक बड़ी भूमिका में नजर आने वाले हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वे एक नए और बड़े मीडिया संस्थान में बतौर प्रधान संपादक (Editor-in-Chief) अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। संस्थान द्वारा बातचीत भी फाइनल हो चुकी हैं
इस नए मीडिया संस्थान के नाम को लेकर कयासों का बाजार गर्म है, और Media4samachar जल्द ही इस सस्पेंस से पर्दा उठाएगा कि अरविंद चतुर्वेदी किस नए बैनर तले देश के मीडिया परिदृश्य में नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
दो दशकों का बेदाग और शानदार सफर
अरविंद चतुर्वेदी भारतीय समाचार नेटवर्कों में एक जाना-माना और स्थापित नाम हैं। शीर्ष संपादकीय नेतृत्व भूमिकाओं में उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है:
- न्यूज इंडिया 24×7: बतौर प्रधान संपादक, उन्होंने इस राष्ट्रीय हिन्दी समाचार चैनल के संपूर्ण न्यूज़रूम संचालन, प्राइम-टाइम प्रोग्रामिंग और संपादकीय दिशा-निर्देश की कमान संभाली थी।
- इण्डिया डेली लाइव: यहाँ उन्होंने प्रबंध संपादक (Managing Editor) के रूप में दैनिक समाचार चक्रों, संपादकीय नीतियों और विशेष प्रसारणों का सफल संचालन किया।
- इण्डिया न्यूज: राष्ट्रीय नेटवर्क में उप प्रबंध संपादक (Deputy Managing Editor) रहते हुए उन्होंने प्राइम-टाइम समाचारों, बड़े पैमाने पर चुनावी कवरेज और बड़ी खोजी परियोजनाओं का कुशल प्रबंधन किया।
लेखक और डिजिटल रणनीतिकार के रूप में पहचान
परंपरिक ब्रॉडकास्ट और प्रिंट पत्रकारिता में अपनी धाक जमाने के साथ-साथ श्री चतुर्वेदी एक सक्रिय मीडिया उद्यमी और डिजिटल रणनीतिकार भी हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व और क्षेत्रीय इतिहास पर उनकी गहरी पकड़ है, जिसे उन्होंने अपनी प्रशंसित पुस्तकों के जरिए भी साबित किया है। वे “द रीयल मोदी”, “मोदी का बनारस” और “माँ हीरा बेन और नरेन्द्र” जैसी चर्चित किताबों के लेखक भी हैं।
मीडिया जगत में उनके इस नए कदम को लेकर भारी उत्सुकता है।



Users Today : 69
Users Yesterday : 256