Home » टीवी » अडानी के मीडिया व्यवसाय में वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अडानी के मीडिया व्यवसाय में वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

325 Views

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार संजय पुगलिया को अडानी समूह ने अपनी कॉरपोरेट ब्रांड छवि का संरक्षक यानी कॉरपोरेट ब्रांड कस्टोडियन (CBC) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 26 मई 2025 से प्रभावी हो चुकी है। अपनी इस नई भूमिका में पुगलिया सीधे अडानी समूह के प्रमुख कार्यकारी प्रणव अडानी को रिपोर्ट करेंगे।

पुगलिया वर्तमान में समूह की मीडिया शाखा एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ पद पर पहले से कार्यरत हैं। अब वे दोनों भूमिकाएं एक साथ निभाएंगे।

संजय पुगलिया का पत्रकारिता करियर चार दशकों से अधिक लंबा रहा है। इस दौरान उन्होंने एनडीटीवी, सीएनबीसी आवाज़, स्टार न्यूज़, ज़ी न्यूज़, आज तक, बिजनेस स्टैंडर्ड और नवभारत टाइम्स जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। वे डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द क्विंट’ के सह-संस्थापक भी रहे हैं।

हालांकि पुगलिया की पहचान एक स्वतंत्र और उदारवादी सोच के पत्रकार के रूप में रही है, लेकिन 2021 में अडाणी समूह के मीडिया उपक्रम से जुड़ने के फैसले ने मीडिया जगत को चौंका दिया था। माना जाता है कि एनडीटीवी के अधिग्रहण में उनकी अहम भूमिका रही थी।

 

एनडीटीवी के अडाणी समूह के नियंत्रण में आने के बाद चैनल की संपादकीय दिशा में व्यापक बदलाव दर्ज किए गए। कई वरिष्ठ पत्रकारों के इस्तीफे हुए और चैनल की कवरेज में सत्ता समर्थक रुझान की वृद्धि ने बहस को जन्म दिया।

संजय पुगलिया की नई भूमिका को लेकर मीडिया जगत में चर्चाएं तेज हैं। कुछ जानकार इसे ‘व्यावसायिक यथार्थवाद’ मानते हैं, जबकि कुछ इसे उनकी वैचारिक दिशा में परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं। वहीं, कई विश्लेषक इसे अडाणी समूह की ब्रांड और नैरेटिव कंट्रोल रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology