Home » Uncategorized » अडानी समूह द्वारा सी.एम.एस. स्कूल को खरीदने की अफवाह फर्जी,अगर फैलाई गलत जानकारी तो कानूनी कार्यवाही के लिए रहें तैयार: ऋषि खन्ना (हेड-कम्युनिकेशन्स,CMS)

अडानी समूह द्वारा सी.एम.एस. स्कूल को खरीदने की अफवाह फर्जी,अगर फैलाई गलत जानकारी तो कानूनी कार्यवाही के लिए रहें तैयार: ऋषि खन्ना (हेड-कम्युनिकेशन्स,CMS)

102 Views

खंडन

हमारे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिनमें कहा गया है कि अडानी समूह द्वारा सी.एम.एस. को खरीदा जा रहा है। सी.एम.एस. प्रबन्धन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी सभी खबरे पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं निराधार है, जिसका सच्चाई से कोई लेना-देना नही है। सिटी मोन्टेसरी स्कूल ऐसी झूठी अफवाहों की कठोर शब्दों में निंदा करता है और जनमानस से अपील करता है कि ऐसी आधारहीन खबरों पर कतई विश्वास न करें, और न ही उसे फैलायें।

सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने ऐसी फर्जी खबरों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘‘मेरे पिताजी स्व. जगदीश गाँधी जी ने आजीवन अनासक्ति, त्याग व तपस्या का आचरण करते हुए कठोर परिश्रम करके चरित्र निर्माण एवं मानवता की सेवा पर केन्द्रित एक गैर लाभकारी विद्यालय की स्थापना इसलिए नहीं की थी कि उसे किसी किसी कार्पोरेट संस्था को बेच दिया जाए। किसी भी अपुष्ट और सनसनीखेज खबर को आगे बढ़ाने से पहले उसके तथ्यों की जाँच करना जरूरी है।

(ऋषि खन्ना)
हेड, कम्युनिकेशन्स
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology