Home » टीवी » ‘News24’ चैनल में कई पदों पर वैकेंसी: अनुभवी पत्रकारों के लिए मौका

‘News24’ चैनल में कई पदों पर वैकेंसी: अनुभवी पत्रकारों के लिए मौका

42 Views

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) ने अपने न्यूजरूम के लिए नई भर्तियों की घोषणा की है। चैनल ने अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज और हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पदों पर आवेदन मांगे हैं।

चैनल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज पद के लिए 5 से 10 साल का अनुभव जरूरी रखा गया है। उम्मीदवार के पास शिफ्ट मैनेजमेंट, मजबूत एडिटोरियल न्यूज सेंस, तेज निर्णय क्षमता और वीडियो पैकेज व शो प्रोडक्शन का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी पर मजबूत पकड़ और अंग्रेजी की अच्छी समझ भी जरूरी होगी।

इसके अलावा न्यूज24 (News24) हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पद के लिए भी भर्ती कर रहा है। इस पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को वीडियो स्क्रिप्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण का अनुभव होना चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार ईमेल आईडी rimjhim@bagconvergence.in पर अपना बायोडाटा भेज सकते हैं। दोनों पदों के लिए कार्यस्थल सेक्टर-16 फिल्मसिटी, नोएडा (उत्तर प्रदेश) रखा गया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology