देश के प्रमुख हिंदी मीडिया संस्थान Amar Ujala ने डिजिटल टीम के विस्तार के तहत नई भर्तियों का ऐलान किया है। संस्थान ने Multimedia Producer और Content Writer पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, यह फुल-टाइम जॉब नोएडा लोकेशन के लिए है। इन पदों के लिए 2 से 5 वर्ष तक का अनुभव मांगा गया है।
मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के लिए जिम्मेदारियां
कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को हिंदी वीडियो स्क्रिप्ट लिखने, कैमरे पर एंकरिंग करने और यूट्यूब समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो अपलोडिंग का काम संभालना होगा। इसके अलावा कंटेंट की रीच और परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए ऑप्टिमाइजेशन पर भी काम करना होगा।
उम्मीदवारों को एडिटोरियल और प्रोडक्शन टीम के साथ मिलकर कंटेंट प्लानिंग की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
कंटेंट राइटर के लिए ये स्किल जरूरी
Content Writer पद के लिए उम्मीदवारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाला हिंदी कंटेंट लिखने और एडिटिंग का अनुभव होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, वेब स्टोरी, आर्टिकल लेखन और SEO आधारित हेडलाइन तैयार करने की समझ भी जरूरी बताई गई है।
कंपनी ने हिंदी टाइपिंग, प्रूफरीडिंग और कंटेंट क्वालिटी बनाए रखने के लिए टीम कोऑर्डिनेशन को भी महत्वपूर्ण स्किल्स में शामिल किया है।
QR कोड के जरिए आवेदन करें…

Jansatta Videos ने Senior Producer (Team Lead) पद के लिए भर्ती निकाली है। यह अवसर उन पत्रकारों और वीडियो प्रोड्यूसर्स के लिए है, जिन्हें डिजिटल वीडियो जर्नलिज्म, यूट्यूब स्टोरीटेलिंग और हिंदी न्यूज कंटेंट का मजबूत अनुभव है।
जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार, संस्थान ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो हिंदी भाषी दर्शकों के लिए प्रभावशाली और गहराई वाले वीडियो कंटेंट तैयार कर सके। उम्मीदवार में पत्रकारिता की समझ के साथ-साथ यूट्यूब ऑडियंस और डिजिटल वीडियो फॉर्मेट की अच्छी पकड़ होना जरूरी बताया गया है।
अनुभव और स्किल
इस पद के लिए 10 से 12 वर्षों का डिजिटल वीडियो पत्रकारिता का अनुभव जरूरी रखा गया है। उम्मीदवार को भारतीय राजनीति, समसामयिक घटनाओं और न्यूज इकोसिस्टम की गहरी समझ होनी चाहिए।
इसके अलावा उत्कृष्ट हिंदी लेखन और स्क्रिप्टिंग स्किल, YouTube Studio और एनालिटिक्स की जानकारी, विजुअल स्टोरीटेलिंग, ग्राफिक्स और डॉक्यूमेंट्री स्टाइल स्क्रिप्टिंग का अनुभव भी आवश्यक बताया गया है।
कंपनी ने फेक न्यूज और मिसइन्फॉर्मेशन वेरिफिकेशन की समझ को भी अहम योग्यता में शामिल किया है।
यह पद नोएडा ऑफिस के लिए है। इच्छुक उम्मीदवारों से अपना CV और हिंदी में कवर लेटर tripti.narain@indianexpress.com पर भेजने को कहा गया है।



Users Today : 52
Users Yesterday : 256