Home » आवाजाही » ABP News चैनल में फिर से शामिल हुए विशाल पाण्डेय,(संपादक) फॉरेन अफेयर्स की मिली बड़ी जिम्मेदारी

ABP News चैनल में फिर से शामिल हुए विशाल पाण्डेय,(संपादक) फॉरेन अफेयर्स की मिली बड़ी जिम्मेदारी

165 Views

देश की बड़ी बहुभाषी न्यूज एजेंसियों में शामिल ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) में एडिटर के पद से इस्तीफा देकर युवा पत्रकार विशाल पाण्डेय एक बार फिर देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी’ (ABP) नेटवर्क में शामिल हो गए हैं। अपनी इस पारी में वह इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में बतौर एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) और एंकर अपनी भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि विशाल पाण्डेय ने इसी साल अगस्त में ‘एबीपी’ (ABP) नेटवर्क से इस्तीफा देकर ‘UNI’ के साथ नई पारी शुरू की थी और उन्हें हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में इसकी टेक्स्ट सर्विस की कमान सौंपी गई थी।

इससे पहले ‘एबीपी न्यूज’ में उन्होंने पिछले साल सितंबर में एसोसिएट एडिटर कम एंकर के पद पर जॉइन किया था।

‘एबीपी’ से पहले विशाल पाण्डेय ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में न्यूज एडिटर कम एंकर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी पारी को विराम देकर ‘एनडीटीवी’ जॉइन किया था।

विशाल पाण्डेय ‘जी न्यूज’ के साथ करीब 11 साल से जुड़े हुए थे। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इसी चैनल से की थी। इस संस्थान में रहते हुए कई बड़े असाइनमेंट कवर कर चुके विशाल ने कुछ समय पहले इजरायल युद्ध कवर किया था।

‘जी न्यूज’ में विशाल एंकर के तौर पर भी कार्यरत थे और वीकेंड पर ‘ताल ठोक के’ शो होस्ट करते थे। इसके अलावा वह श्रीलंका इकॉनॉमी संकट, टर्की का भूकंप, नेपाल भूकंप ग्राउंड जीरो से कवर कर चुके हैं।

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले विशाल पाण्डेय के बारे में कहा जाता है कि वह ग्राउंड रिपोर्टिंग में एक्सपर्ट हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति को बहुत अच्छे से कवर करते हैं। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं।

उन्होंने 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव कवर किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘जी न्यूज’ में रहते हुए उन्होंने पीएम के अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान ब्राजील, UAE, यूके और कनाडा दौरे भी कवर किए थे।

विशाल पाण्डेय ने ‘इजराइल वॉर डायरी’ नाम से एक किताब भी लिखी है, जिसमें इजराइल-हमास युद्ध की आंखों देखी दास्तां है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology