Home » टीवी » 7 महीने में ही न्यूज इंडिया 24×7 चैनल से भी अलग हो गए डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी,पत्रकार से अभद्रता मामले पर बड़ी कार्यवाही

7 महीने में ही न्यूज इंडिया 24×7 चैनल से भी अलग हो गए डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी,पत्रकार से अभद्रता मामले पर बड़ी कार्यवाही

254 Views

खबर नोएडा मीडिया से हैं यहां न्यूज इंडिया चैनल में कार्यरत डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी को न्यूज इंडिया चैनल मैनेजमेंट ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया हैं इस बात की पुष्टि चैनल प्रबंधन ने Media4samachar से बातचीत में किया हैं

आरोप हैं की चैनल के कॉन्क्लेव प्रोग्राम के दौरान न्यूज इंडिया चैनल के पत्रकार से कैबिनेट मिनिस्टर के साथ फोटो शूट को लेकर अरविंद चतुर्वेदी और उनकी पत्नी ने अभद्रता व बदतमीजी किया यही नहीं पत्रकार के साथ काफी गलत लहजे में बात किया जब इसकी जानकारी चैनल के चेयरमैन व रेनॉक्स बिल्डर ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा (शालू पंडित) को हुई और उन्होंने अरविंद चतुर्वेदी से कारण पूछा की पारिवारिक सदस्यों का कॉनक्लेव में क्या रोल हैं और पत्रकार से अभद्रता क्यों किया तो उसी गर्म तेवर में आकर अरविंद चतुर्वेदी ने चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा से उसी गलत लहजे में बात करने लगे जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक गर्मा गर्मी रही और तत्काल प्रभाव से चेयरमैन के आदेश के बाद न्यूज इंडिया चैनल संस्थान से अरविंद चतुर्वेदी को HR डिपार्टमेंट के द्वारा हटा दिया गया हैं

हालांकि अरविंद चतुर्वेदी से जब उनका पक्ष जानना चाहा तो वो अपने आपको बचाते रहे और  Media4samachar से बातचीत में उनका कहना था ये खबर फर्जी हैं लेकिन हमारे पास पूरे साक्ष्य थे जिसके आधार पर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया हैं

अरविंद चतुर्वेदी को न्यूज इंडिया चैनल ज्वॉइन किए मात्र अभी 7 महीने ही हुए थे रिकॉर्ड के अनुसार मई 2025 को उन्होंने यहां ज्वाइन किया हैं चैनल प्रबंधन को काफी बड़े बड़े सपने दिखाकर अपनी टीम के पत्रकारों को ज्वाइन करवाते रहे कुछ इंडिया न्यूज से भी पत्रकार यहां शामिल हुए और पूर्व में कार्यरत संपादक व डेस्क के पत्रकारों को उनके कार्य में कोई न कोई कमी निकालकर उनको बाहर करते रहे हैं जिसकी शिकायत पूर्व में कार्यरत चैनल संपादक व पत्रकार Media4samachar से लिखित मेल पर भेजे हुए हैं, यहां तक की रेजिडेंट एडिटर यूपी व कई स्टेट हेड उन्हीं के द्वारा उनके रेवेन्यू प्लान पर फाइनल किए गए

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के रहने वाले अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है.

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology