Home » टीवी » भारत समाचार न्यूज चैनल में संदीप खेर को बेस्ट रिपोर्टर अवॉर्ड,मैनेजिंग डायरेक्टर व एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

भारत समाचार न्यूज चैनल में संदीप खेर को बेस्ट रिपोर्टर अवॉर्ड,मैनेजिंग डायरेक्टर व एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

158 Views

आदरणीय ब्रजेश मिश्रा सर और आदरणीय वीरेंद्र सिंह सर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी के हाथो द्वारा सम्मान मिला

ये शब्द आदरणीय सर से सुनने के लिए और इस अवार्ड को पाने के लिए 365 दिन काम करना पड़ता है ,मौक़ा था भारत समाचार चैनल की एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) का इसमें राज्य व सभी जिलो के 75 से ज़्यादा रिपोर्टर मौजूद रहे। यकीन मानिए इस दिन के लिए आपको रोज काम करना पड़ता है काम के घंटों को भूलना पड़ता है ,ये एक दिन की मेहनत नहीं बल्कि साल के 365 दिन का फल है ,नंबर 1 पर पहुंचना ही बहुत मुश्किल होता है लेकिन उससे ज़्यादा मुश्किल है नंबर 1 पर बने रहना ,ये माता पिता का आशीर्वाद व संस्थान के आदरणीय सर व सीईओ सर के आशीर्वाद का ही फल है की मैं सभी के भरोसे पर खरा उतर पाया हूँ और हर बार की तरह इस बार भी संस्थान के बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मुझे मिला ,आप दोनों का बहुत आभार जो आप लोगो ने मुझे ये मौक़ा दिया और मैं अपने आप को साबित कर पाया ,यकीन मानिए जब से ये सफ़र शुरू किया है एक भी दिन काम से जी नहीं चुराया हमेशा ख़ुद के लिए काम किया की भगवान मेरा काम देख रहा है और काम हमेशा नोटिस होता है , या यू कहे की काम बोलता है , मीडिया समूह के सबसे बड़े संस्थान व दोनों दिग्गजों के निर्देशन में काम करना दोनों ही अपने आप में पत्रकारिता का विश्वविद्यालय है , जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है ,उसी का नतीजा है कि हर साल बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मिल रहा है ,इसी संस्थान में वरिष्ठ पत्रकार की पोस्ट भी मिलना , ये सब एक सपने जैसा ही तो है इसलिए कहते है

आदरणीय Brajesh Misra सर और आदरणीय Virendra Singh सर एक बार फिर से आपका बहुत बहुत आभार इस अवार्ड के लिए मैं तहे दिल से आप दोनों का आभार प्रकट करता हूँ और मैं आप दोनों को यकीन दिलाता हूँ की हमेशा इससे चौगुनी ऊर्जा के साथ काम करता रहूँगा और आप लोगो के भरोसे पर हमेशा क़ायम रहूँगा

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology