Home » टीवी » सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क कर्मियों के अकाउंट में वेतन आने वाला है ? देखें ये ऑफिशियल लेटर

सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क कर्मियों के अकाउंट में वेतन आने वाला है ? देखें ये ऑफिशियल लेटर

130 Views

नोएडा। सहारा इंडिया परिवार से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क की यूनिट सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन, नोएडा ने अपने सभी कर्मचारियों से आधार कार्ड और बैंक खाता विवरण (खाता संख्या, बैंक नाम और IFSC कोड) की स्व-प्रमाणित प्रति मांगी है।

29 अक्टूबर 2025 को जारी इस पत्र में कहा गया है कि कॉर्पोरेट एचआर, लखनऊ की ओर से सभी कर्मचारियों की यह जानकारी तत्कालीन अधिकारियों के माध्यम से एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र के अनुसार, सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे यह दस्तावेज अपने संबंधित विभागाध्यक्ष (HOD) को जमा करें। इतना ही नहीं, पूर्व कर्मचारियों से भी यह जानकारी मांगी गई है।

पत्र में साफ लिखा गया है कि पूर्व कर्मचारी भी अपने आधार और बैंक विवरण उसी विभाग के प्रमुख (HOD) को सौंपें, जहां वे कार्यरत थे।

इस सूचना के बाद कर्मचारियों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सहारा समूह जल्द अपने कर्मचारियों के बकाया वेतन या देय राशि जारी करने की तैयारी में है?

हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पत्र की भाषा से यही संकेत मिल रहे हैं कि कर्मचारियों के बैंक खातों से जुड़ी जानकारी अद्यतन की जा रही है, जो किसी भुगतान प्रक्रिया की शुरुआती तैयारी हो सकती है।

सहारा इंडिया के हजारों कर्मचारी लंबे समय से अपने बकाए और वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह नया पत्र उनके लिए उम्मीद की एक नई किरण साबित हो सकता है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology