Home » टीवी » वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

46 Views

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश नए साल में संगठन को और अधिक मजबूती देने व विस्तार देने की श्रृंखला में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। गत दिनों संगठन के सिद्धांतों, नेतृत्व या नीतियों के विरुद्ध कार्य करने, अनुशासहीनता के आरोप में प्रमुख पदों पर रहे श्री के बख्श सिंह, श्री संतोष भगवन एवं श्री अनुपम चौहान को संगठन से पूर्णकालिक निष्कासन किया जा चुका है। ऐसे में रिक्त चल रहे अहम पदों पर योग्य सम्मानित सदस्यों का चयन सभी की सहमति से किया जा रहा है।

इस क्रम में गुरुवार को केंद्रीय नेतृत्व से मिले समर्थन और विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, अमर उजाला आदि में अपनी लंबी सेवा दे चुके प्रतिभावान वरिष्ठ पत्रकार श्री गोलेश स्वामी को उपाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया है।

वहीं प्रदेश संगठन की लखनऊ इकाई के सम्मानित सदस्य रिटायर्ड पीसीएस कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के धनी रहे श्री अशोक शुक्ला को प्रदेश संगठन में विधि परामर्शी पद पर नियुक्त किया है। इससे पूर्व महामंत्री पद पर वरिष्ठ पत्रकार श्री दिजेंद्र शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर के न्यूज चैनल में इनपुट हेड श्री अरुण अवस्थी को सर्वसम्मति से नियुक्ति किया जा चुका है।

गुरुवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश के संरक्षक श्री सुरेंद्र दुबे ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा आपके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिली है। प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सक्सेना ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा कि संगठन की नीतियों, सिद्धांत के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर नव नियुक्त प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री अरुण अवस्थी के पहली बार लखनऊ पहुंचने पर समस्त पदाधिकारियों ने स्वागत किया और बधाई दीं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology