Home » जॉब » नोएडा से प्रसारित ‘भारत 24’ नेशनल न्यूज चैनल के डिजिटल टीम में कई पदों पर वैकेंसी,देखें विज्ञापन

नोएडा से प्रसारित ‘भारत 24’ नेशनल न्यूज चैनल के डिजिटल टीम में कई पदों पर वैकेंसी,देखें विज्ञापन

121 Views

नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) ने अपनी डिजिटल टीम के विस्तार के लिए नई भर्तियों की घोषणा की है। यह भर्तियां नोएडा सेक्टर-62 स्थित कार्यालय के लिए की जा रही हैं।

इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, भारत 24 ऐसे युवाओं और प्रोफेशनल्स की तलाश में है जो डिजिटल मीडिया, सोशल प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन में रुचि रखते हों और तेजी से बदलते मीडिया माहौल में काम करने का जज्बा रखते हों।

रिक्त पद

YouTube – मल्टीमीडिया अपलोडर (लाइव और ऑप्टिमाइजेशन)

Instagram – मिड लेवल एग्जिक्यूटिव

Facebook – मिड लेवल एग्जिक्यूटिव

Twitter (X) – जूनियर लेवल एग्जिक्यूटिव

इन पदों पर नियुक्ति के लिए 1 से 2 साल का अनुभव अनिवार्य है। तुरंत जॉइन करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे hr@bharat24live.com पर भेज सकते हैं। जिस पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं, सब्जेक्ट लाइन में उसका उल्लेख अवश्य करें।

ईमेल में उम्मीदवार को अपना नाम, मौजूदा CTC, नोटिस पीरियड, वर्तमान/पिछली कंपनी और वर्तमान लोकेशन की जानकारी देना अनिवार्य है। कंपनी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सिर्फ शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से ही HR टीम संपर्क करेगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology