डिजिटल मीडिया संस्थान Molitics एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी, मोहित शर्मा ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इस्तीफा देने के दो साल बीत जाने के बाद भी उनका ‘फुल एंड फाइनल’ (FNF) सेटलमेंट नहीं किया गया है। मोहित ने अब प्रबंधन को ईमेल भेजकर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है और कानूनी कार्रवाई सहित सार्वजनिक मंचों पर शिकायत करने की सख्त चेतावनी दी है।
दो साल का लंबा इंतजार,अब सब्र का बांध टूटा मीडिया जगत में कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर अक्सर शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन यह मामला प्रबंधन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करता है। मोहित शर्मा के अनुसार, उन्होंने दो साल पहले संस्थान छोड़ा था, लेकिन तब से लेकर आज तक उनका बकाया पैसा उन्हें नहीं मिला है। मोहित ने अपने ईमेल में इसे “बेहद निराशाजनक और अनुचित” करार दिया है।
72 घंटे का अल्टीमेटम: प्रबंधन की चुप्पी बरकरार मोहित शर्मा ने Molitics के संबंधित अधिकारी (अनदीप) को भेजे अंतिम चेतावनी पत्र (Final Warning) में स्पष्ट किया था कि यदि ईमेल प्राप्त होने के 72 घंटों के भीतर उनका बकाया भुगतान प्रोसेस नहीं किया गया, तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।
हैरानी की बात यह है कि अल्टीमेटम की समय सीमा समाप्त हुए भी काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन कंपनी की ओर से न तो कोई भुगतान किया गया और न ही मोहित को कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या संतोषजनक जवाब दिया गया है।
ईमेल में दी गई ये तीन बड़ी चेतावनियाँ: मोहित ने अपने ईमेल में स्पष्ट रूप से प्रबंधन को अवगत कराया है कि भुगतान न होने की स्थिति में वे निम्नलिखित कदम उठाएंगे:
कानूनी कार्रवाई: कंपनी के खिलाफ श्रम कानून के तहत कानूनी केस दर्ज करना।
सोशल मीडिया कैंपेन: ट्विटर (X), फेसबुक और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करना।
मीडिया फोरम: ‘भड़ास4मीडिया’,Media4samachar जैसे प्रमुख मीडिया-केंद्रित पोर्टल्स पर अपनी शिकायत प्रकाशित करवाकर मामले को उजागर करना।
लगातार अनदेखी का आरोप यह पहली बार नहीं है जब मोहित ने भुगतान की मांग की है। रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने जनवरी और फरवरी 2024 में भी प्रबंधन को ईमेल के जरिए संपर्क किया था। बार-बार किए गए पत्राचार के बावजूद प्रबंधन का यह रवैया कर्मचारी हितों की अनदेखी की ओर इशारा करता है।
अब देखना यह होगा कि क्या Molitics प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से लेकर बकाया भुगतान करता है, या यह मामला कोर्ट की दहलीज तक पहुँचता है।
मोहित शर्मा द्वारा भेजा गया मेल देखें-
Hi Anudeep,
आशा है आप कुशल होंगे।
मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता/चाहती हूं कि मेरा फुल एंड फाइनल (FNF) सेटलमेंट मेरे इस्तीफे के बाद पिछले दो वर्षों से लंबित है। इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बावजूद अब तक मेरा बकाया भुगतान नहीं किया गया है, जो बेहद निराशाजनक है।
आपसे अनुरोध है कि इस ईमेल के प्राप्त होने के 72 घंटों के भीतर मेरा पूरा FNF सेटलमेंट प्रोसेस कर जारी किया जाए।
यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं किया गया, तो मुझे निम्नलिखित कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा:
कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करना
इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उठाना
भड़ास4मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर अपनी शिकायत प्रकाशित करना
कृपया इस मामले को अत्यंत प्राथमिकता के साथ देखें और भुगतान प्रोसेस होने की पुष्टि जल्द से जल्द करें।
आपके त्वरित उत्तर की प्रतीक्षा में।
धन्यवाद।




Users Today : 42
Users Yesterday : 236